August 11, 2026

चकिया को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप सेंटर की दी सौगात

Spread the love

चकिया को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप सेंटर की दी सौगात 850 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा यह सेंटर सीआरपीएफ की 5 बटालियन होगी इसके अंतर्गत इसके लिए किसानों की 66 हेक्टेयर भूमि की गई है अधिग्रहित नक्सल प्रभावित चन्दौली जिले के स्थानीय युवाओं को मिलेगी सहूलियत गृहमंत्री ने कहा-आतंकवाद के खिलाफ होनी चाहिए निर्णायक जंग इस्लामिक संगठन के मंच से हमारी कूटनीति से पाकिस्तान हुआ अलग थलग

वाराणसी। चन्दौली जिले के चकिया के सोनहुल गांव में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर का
आधार शिला रखकर अपने गृह जनपद को सौगात दी है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद देश व दुनिया के लिए चुनौती बन कर उभरा है।अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक संघर्ष करने का समय आ गया है। उन्होंने पड़ोसी पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बंद न होने पर चिंता जाहिर की और प्रस्ताव रखा कि पाकिस्तान अगर आतंकवाद स्वंय नहीं खत्म कर सकता तो भारत इसके खात्मे के लिए सहयोग देने के लिए तैयार है। नहीं तो ऐसी परिस्थितिया बना दी जाएगी कि पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकवाद का सफाया किया जायेगा। इस्लामिक संगठन के मंच से हमारी कूटनीति से पाकिस्तान अलग थलग हुआ और पहली बार भारत को प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान योजना , उज्ज्वला योजना , स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये गए शौचालय, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले के लिए पेंशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गरीबों और पिछड़ों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने किसान सम्मान योजना पर बोलते हुए कहा कि यह किसानों के लिए आगे का रास्ता बन गई है और आने वाली सरकारें को इसमें आगे और धन बढ़ाने की मजबूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षित है तो इसका श्रेय सेना और केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल को जाता है। सभा से पूर्व उन्होंने पुलवामा और कुपवाड़ा में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा।
—————————————