दिनांक 01-03-2019 को लंका पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान नुआव चौराहे से एक स्कूटी पर सवार तीन व्यक्तियों को आता देखकर रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस बल को देखकर स्कूटी चालक द्वारा स्कूटी के हैंडिल में लटके झोले को लेकर भागना चाहा मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा घेराबन्दी करके पकड़ लिया गया, जिनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से 335 ग्राम नाजायज हेरोइन, 864 ग्राम अफीम बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उन्होने अपना नाम पता- मनोज कुमार चौहान पुत्र कमला चौहान निवासी एस 9/111 जी नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना कैण्ट जनपद वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष, प्रदीप कुमार गौंड पुत्र शंकर प्रसाद निवासी एस 9/112 बी नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना कैण्ट जनपद वाराणसी उम्र 25 वर्ष व अशगर अली उर्फ राजू बैण्ड पुत्र स्व0 रहमत अली निवासी एस 9/360 नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना कैण्ट जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष बताया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-