थाना इंदिरा नगर अंतर्गत छेड़छाड़ का मामला अपडेट।
स्कूटी से जा रही दो लड़कियों के साथ हुई छेड़खानी। छेड़खानी के दौरान आपस में गाली-गलौज जमकर हुई मारपीट मोटरसाइकिल सवार 4 से 5 युवकों ने लात,घूसों और डंडों से एक युवक को जमकर पीटा। पीटने के बाद मौके से हुए फरार इंदिरा नगर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर किया गिरफ्तार। पूरा मामला थाना इंदिरा नगर अंतर्गत का। पुलिस दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर के पूरे मामले की कर रही छानबीन।
कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार करने के पश्चात डाला हवालात में। देर रात तक रसूखदारों का लगा रहा इंदिरा नगर थाने में जमवाड़ा। इंदिरा नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मुकदमा किया पंजीकृत। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।
लखनऊ
शिया वक़्फ़ बोर्ड की गोपनीय फ़ाइल चोरी सुन्नी वक्फ बोर्ड की भी फाइल चोरी हुई 5 साल से ज्यादा के सभी पुराने रिकार्ड ग़ायब शिया-सुन्नी बोर्ड की आडिट कराने वाली फ़ाइल ग़ायब हुइ दोनो बोर्ड के खिलाफ योगी सरकार ने CBI की किया है सिफारिश CBI जांच से पहले आडिट होने की शुरू हुई थी कार्यवाही CBI जांच शुरू होने से पहले ही फाइल ग़ायब होने से मचा हड़कम विभाग ने अपनी तरफ से हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज कराया सरकारी विभागों में फ़ाइल जलाना & ग़ायब करना आम बात है |
लखनऊ
राजकीय निर्माण निगम HC से ब्लैकलिस्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया ब्लैकलिस्ट कोर्ट में निर्माण नहीं करा सकेगा UPRNN प्रदेश के न्यायालयों में नहीं करा सकेगा निर्माण प्रदेश सरकार पहले ही लगा चुकी है रोक UPRNN को काम देने पर लगा चुकी है रोक HC रजिस्ट्रार ने पत्र जारी कर की घोषणा पत्र में ब्लैकलिस्ट करने का कारण स्पष्ट नहीं |
लखनऊ एयरपोर्ट एशिया में पहले नंबर पर
यह पुरस्कार 50 लाख से 1.5 करोड़ यात्रियों के वर्ग में दिया गया है ,, लखनऊ एयरपोर्ट ने एशिया स्तर पर होने वाली रैंकिंग में पहला स्थान पाया ,,, एसीआई ने ट्वीट कर लखनऊ एयरपोर्ट को बधाई दी है ,, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी ट्वीट किया है ,, पहला स्थान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ ,, दूसरा स्थान कोचीन एयरपोर्ट ,, तीसरे नंबर पर चीन का होहोट एयरपोर्ट चौथे नंबर पर इंडोनेशिया का एयरपोर्ट शामिल है ,, इससे पहले भी तीन बार लखनऊ एयरपोर्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर आ चुका है |
रामपुर
सांसद आजम खान, उनकी पत्नि तंजीम फातिमा, बेटे अबदुल्ला आजम की जमानत याचिका पर सुनबाई आज. शत्रु स्मपत्ति कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकद्दमें की आज सुनबाई होगी। 4 दिन पहले पुलिस ने तीनो का रिमांड मांगा था वो अदालत ने खारिज कर दिया। आज आजम खान के वकील उनकी जमानत याचिका के लिए कोर्ट में बहस करेंगे।
सपा नेता वीरेंद्र गोयल को फिर भेजा जेल । 24 घन्टे का पुलिस ने लिया रिमांड। सपा नेता आजम खान के बेहद करीबी हैं वीरेंद्र गोयल। यतीमखाना उजाड़ने और घरों में घुसकर लूटपाट करने के आरोप में है दर्ज मुकद्दमें। वीरेंद्र गोयल से सोने चांदी के आभूषण बरामद। नगर कोतवाली में वीरेंद्र गोयल के खिलाफ है मुकद्दमा दर्ज।
लखनऊ
यूपी: बुलन्दशहर पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे अनस को CBCID ने किया गिरफ़्तार बुलन्दशहर बसपा के पूर्व विधायक के आवास के बेड रूम मे गोली लगा मिला था शव CBCID की मेरठ टीम कर रही थी पूरे मामले की गहराई से जॉच मेरठ से ही हुई आरोपी अनस अलीम की गिरफ़्तारी बुलन्दशहर कोर्ट में जल्द CBCID करेगी आरोपी को पेश हत्या के मामले गिरफ्तार किए गए अलीम |
सीएम योगी का संबोधन शुरू
हर व्यक्ति को जीवन मे अवसर मिलता है। चुनौती को जो अवसर में बदलता है वो ही सफल होता है और आज उत्तर प्रदेश के युवाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । कौशल सतरंग उत्तर प्रदेश के युवाओ के लिए एक अभिनव शुरुआत है । सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान प्रदेश के युवाओं के रोजगार का ये अवसर का प्रयास है प्रदेश के युवाओं को बधाई देता हूँ उत्तर प्रदेश में हर जिले में हुनर मौजूद है… पहले सभी अपने हुनर और युवाओ की प्रतिभा के साथ काम करते थे… पर पिछली सरकारों की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश बिछड़ता गया । अमित शाह जी ने जब विजन डॉक्यूमेंट में यह कहा था कि परंपरागत उत्पादों को बढ़ाया जाएगा…. Odop की योजना ने उसको पूरा किया… Odop की हर जगह सराहना हुई इसके लिए हमने मैपिंग की, और उसको आगे बढ़ाया … Odop से 5 लाख युवाओ को रोजगार मिला विश्व |
लोक भवन आडिटोरियम में चल रहे सरकारी कार्यक्रम में मास्क में दिखे बच्चे। कौशल विकास योजना से जुड़ी लड़कियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहना है। 70 लड़कियों ने भीड़भाड़ वाले स्थान पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क पहना लोक भवन में चल रहा है कौशल सतरंग आयोजन।
गौवंश के संरक्षण-संवर्धन से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है।गोबर – गौमूत्र से बने उत्पादों की ब्रांडिंग की जरूरत है इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।सीएम युवा हब योजना से जनपदों में युवाओं को रोजगार के साथ उद्यम से जोड़ा जाएगा।सीएम एप्रेन्टिसशिप योजना में 2500 रूपये मिलेगा।युवाओं में प्रतिभा है जरूरत है उन्हें दिशा देने की।जिला और तहसील स्तर पर युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार के कार्यक्रम होने चाहिए।
मुख्यमंत्री– हमारे युवाओ में बहुत ऊर्जा है , उनको दिशा देने की जरूरत है ।
प्रयागराज
महिला सिपाही को रंग लगाना दरोगा को पड़ा महंगा पुलिसकर्मियों में चर्चा रही कि दरोगा राजेंद्र पुलिस चौकी पहुंचा और महिला सिपाही पर अबीर डाल दिया था महिला सिपाही ने दरोगा की हरकत से क्षुब्ध होकर एसएसपी से शिकायत कर दी एसएसपी ने जांच के आधार पर आरोपी दरोगा राजेंद्र प्रसाद और फाफामऊ चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या को निलंबित कर दिया कार्रवाई का आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच रहा |
अयोध्या में रामलला के टेंट से निकलकर अस्थायी मंदिर में जाने के समय मौजूद रहेंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ …24 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी …रात्रि प्रवास के बाद 25 को रामलला के नए अस्थायी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे सीएम |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-