July 13, 2026

अब तक की खबरे – उत्तर प्रदेश से – धरम सिंह

Spread the love

भदोही- कोरोना के कारण रद्द हुआ दिल्ली इंडिया कार्पेट एक्सपो  एक्सपो में 200 विदेशी बायर और 300 निर्यातको को होना था शामिल 28 मार्च से ओखला में होना था फेयर एक्सपो रद्द होने से करीब 400 करोड़ का कालीन व्यवसाय प्रभावित होने का अनुमान  एक्सपो में देश भर के कालीन निर्यताको को लगाना था स्टाल  कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के रीजनल कार्यालय भदोही से विज्ञप्ति जारी कर एक्सपो रद्द करने की दी गयी जानकारी |
 लखनऊ

कर्ज में डूबे दंपत्ति समेत बच्चे की आत्महत्या का मामला पुलिस ने 15 लोगो के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने की FIR की दर्ज आशियना थाने के बंगला बाजार चौकी इंचार्ज विनय तिवारी ने दर्ज कराई FIR शनिवार को आशियाना के सेक्टर आई में घर मे मृत अवस्था मे मिले थे दंपत्ति और 3 साल का मासूम विशाल मदुलानी ने अपनी पत्नी हिमानी और 3 साल के बेटे वकुल को ज़हर देकर खुद लगाई थी फांसी पुलिस को कमरे में मिला था पत्नी द्वारा लिखा सुसाइड नोट सुसाइड नोट में 15 लोगो द्वारा कर्ज़ को लेकर परेशान करने का था ज़िक्र अमित श्रीवास्तव, बबलू यादव, मातारानी, संजीव, अमित सिंह, विक्रम राजपाल, सुरजीत, बबलू सिंह, विवेक वर्मा, लवकुश, विशाल, सुधाकर, अनुभव और जमान पर FIR |
 वाराणसी

होली के त्यौहार के बाद अस्पतालों में उमड़ी भारी भीड़ अस्पताल परिसर के अंदर पर्ची कटवाने वालों की भारी भीड़ कई तरह के रोग से ग्रस्त है मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय मैं उमड़ी भारी भीड़ |

  गाजीपुर

ट्रेन से कटकर युवक की मौत। वाराणसी के डीएसडब्ल्यू में अप्रेंटिस करने जा रहा था युवक प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय हुआ ये हादसा घर में बहन की शादी की चल रही थी तैयारी एक तरफ बहन की खुशी दूसरी तरफ भाई का गम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर कोतवाली क्षेत्र के चीतनाथ की घटना |
 वाराणसी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता ज्योति राज सिंधिया का फूंका गया पुतला कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेपुर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिराज सिंधिया का फूंका पुतला, लगाए मुर्दा बाद नारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे, ज्योतिराज सिंधिया को बताया गद्दार नेता
 UP में पोस्टर मामला-

SG तुषार मेहता की दलील – जब प्रदर्शनकारी खुले में सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं। मीडिया ने उनके वीडियो बनाया है सबने वीडियो देखा। ऐसे में यह दावा नहीं कर सकते कि पोस्टर लगने से उनकी निजता के अधिकार का उल्लंघन हुआ है। SG- निजता के कई आयाम होते हैं। अगर आप दंगों में खुलेआम बंदूक लहरा रहे हैं और चला रहे हैं तो आप निजता के अधिकार का दावा नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले पर उठाया सवाल किस कानून के तहत सरकार ने दंगा के आरोपियों का बैनर लगाया? जस्टिस अनुरुद्ध बोस – सरकार कानून के बाहर जाकर काम नहीं कर सकती जस्टिस ललित ने यूपी सरकार के वकील से पूछा कि क्या प्रदर्शनकारियों को हर्जाना जमा करने की समय सीमा बीत गयी है? तुषार – अभी नहीं, उन्होंने HC में चुनौती दिया है। जस्टिस ललित – अगर समय सीमा बीत गयी होती तो भी बैनर लगाने वाली बात समझ मे आती। तुषार मेहता की दलील – दंगाइयों का पोस्टर सबक सिखाने के लिए लगाया गया। ताकि आगे से लोग इस तरह की असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से डरें। लखनऊ पोस्टर मामला- सुप्रीमकोर्ट ने मामले को तीन जजों की बेंच को भेजा।।
  पुलिस की जीप पर पथराव वाले गिरफ्तार

वाराणसी आदमपुर थाना क्षेत्र मच्छोदरी इलाके मे बुधवार की रात्रि डीजे पर नाच के दौरान आपस मे दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई इस दौरान दोनो तरफ से ईट पत्थर चलने लगा घटना की जानकारी मिलते इंस्पेक्टर आदमपुर सतीश सिह जब मौके पर पहुंचे तो उन लोगो ने जीप पर भी पथराव कर दिया।इसमें शामिल आरोपियों को पुलिस कर्मियो ने दौड़ाकर पांच लोगों को पकड़ा पकड़े गये स्थानीय लोगों मे सुनील कन्हैया कल्लू संदीप रामू शामिल है। जिनको पुलिस ने गुरुवार को जेल भेजा.
 महिला सिपाही को रंग लगाने में दारोगा और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

फाफामऊ ।महिला सिपाही को रंग लगाने के मामले में फाफामऊ चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या व दारोगा राजेंद्र प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि फाफामऊ चौकी में तैनात एक महिला सिपाही बुधवार सुबह अपना काम कर रही थी। तभी चौकी परिसर में ही कुछ पुलिस कर्मी रंग खेल रहे थे। उनके साथ दारोगा राजेंद्र प्रताप भी रंग गुलाल लगा रहे थे। आरोप है कि उन्होंने दफ्तर में बैठी महिला सिपाही को भी रंग लगा दिया। इस पर वह नाराज हो गई और चौकी इंचार्ज को फोन पर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज वहां आए और उन्होंने दारोगा को बुलाकर उनके कृत्य को गलत बताया।
इसी बीच महिला सिपाही अपने आवास पर चली गई और फिर वहां से एसएसपी के आवास पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दारोगा व चौकी इंचार्ज को तलब करते हुए लाइन हाजिर का आदेश दिया। इंस्पेक्टर सोरांव अनिल कुमार ने बताया कि मौखिक आदेश के तहत चौकी इंचार्ज व दारोगा को लाइन भेज दिया गया है।