मड़िहान:-
झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक पर धमके पीएचसी प्रभारी, मचा हड़कम्प
तहसील क्षेत्र के दीपनगर करौदा गांव निवासी किशोरी की झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 18 मई को मौत हो गयी थी जिसका समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार संज्ञान में लेकर सीएमओ डॉ0 ओपी तिवारी के निर्देश पर बिना डिग्री के चल रहें झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक की जांच करने हेतु शुक्रवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटेहरा के प्रभारी डॉ0 वाजीद जमील दीपनगर में स्थित संजय मौर्य के क्लिनिक पर धमक पड़े। जहां संजय मौर्य ने जांच अधिकारी को अपनी आयुर्वेद की डिग्री दिखाई जबकि आयुर्वेद की डिग्री के स्थान पर धड़ल्ले से एलोपैथ का इलाज इनके द्वारा किया जाता है। जांच टीम के पहुँचते ही अन्य झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लिनिक बन्द कर फरार हो गये। इस सम्बंध डॉक्टर वाजीद जमील ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर जांच करने हेतु गये थे जिसमें केवल संजय मौर्य के पास आयुर्वेद की डिग्री मिली जबकि इलाज एलोपैथ का करते है और अन्य झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक बन्द मिले । एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है जल्द ही दुबारा जांच करने पहुचेंगे जिसके बाद रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेज देंगे। जांच टीम के पहुँचने से सभी झोलाछाप डॉक्टरों में अफरा – तफरी मच गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-