July 13, 2026

कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किए गए पत्रकार

Spread the love

विंध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में इस विश्व व्यापी वैश्विक महामारी में पूरा देश त्रस्त है ऐसे में कुछ लोग जो इससे लड़ने के लिए अपने परिवार से अपने लोगों से दूर होकर आम आदमी को उनके परिजनों के पास रहने के लिए बड़ी त्याग कर रहे है ऐसे में चिकित्सक,पुलिसकर्मी,सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी अपने जान को हथेली पर रखकर फिल्ड में रहकर सेवा में लगे हुए है।जिसको देखते हुए तमाम संस्थाएं और समजसेवियों के द्वारा पुलिसकर्मियों,चिकित्सकों,सफाईकर्मियों और मीडियाकर्मियों की बखूबी और बेहतरीन ढंग से सम्मान से नवाजे जा रहे है।इसी कड़ी में गुरुवार को विंध्याचल के गोयनका धर्मशाला में पत्रकार समारोह आयोजित किया गया।जिसमें विंध्याचल के लगभग पचास पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पण्डित शिव जी महाराज ने बताया कि आज इस भयंकर महामारी में हमारे पत्रकार बंधु जन खतरें में डालकर न्यूज़ कवरेज कर रहे है और पल पल की जानकारी से हम लोगों को रूबरू करा रहे है। यही नहीं समाज के हर वर्ग में जाकर सबकी समस्याओं को अवगत कराकर उनकी मदद में लग जा रहे है और उनकी ही नहीं हर जरूरतमंदों के पास जाकर उनकी जरूरतों को पूरा करा रहे है ऐसे में इनके सम्मान में हम क्या हर समाज के लोगों को आना चाहिए।हमें गर्व है कि आज मुश्किल के दौर में भी पत्रकार अपने परिवार को छोड़ कर हम लोगों के बीच उपस्थित रहते है।
कार्यक्रम आयोजक पण्डित रतन मोहन मिश्र जी पत्रकारों से बात कर बताया कि आज जो भी कार्यक्रम हम लोग और तमाम समाजसेवी संस्थाएं कर रहे है उसको सब लोगों के सामने दिखा रहे है इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिल रहा है।जो अन्य जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करने में सहयोग मिलता है। इस दौरान मुख्य अतिथि पण्डित शिव जी महाराज आयोजक रतन मोहन मिश्र सहयोग में भावेश शर्मा,मनोरथ द्विवेदी, अनिल मिश्र,प्रशांत मिश्रा, शिवांजु मिश्रा,हेमन्त शुक्ला आदि लोग लगे रहे।