September 16, 2026

घर के सामने से मालवाहन चोरी

Spread the love

लालगंज।(मीरजापुर):थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी एक व्यक्ति के घर के सामने से महेंद्रा कंपनी मालवाहक छोटा वाहन गायब हो गया। परेशान होकर वाहन स्वामी ने गाड़ी गायब होने की सूचना पुलिस को दी। प्रतिदिन की तरह बीती रात शांम के समय अपने कार्य करने के बाद वाहन स्वामी राकेश यादव घर के सामने वाहन खड़ा कर देता था लेकिन शुक्रवार की सुबह वह अपने वाहन को घर के सामने नहीं पाने से परेशान हो गया।गाड़ी को खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर वह पुलिस को सूचित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में लग गई।