वाराणसी *थाना बड़ागॉव पुलिस द्वारा आधा दर्जन मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी सुनील गिरी गिरफ्तार, कब्जे 01 अदद नाजायज तमन्चा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद बैट्री व 03 सीट कवर बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे, अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बड़ागॉव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बड़ागॉव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06-07-2020 को उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मु0अ0सं0 279/2020 धारा-457/380 भादवि व मु0अ0सं0-267/2020 धारा-380 भादवि में वांछित अभियुक्त सुनील गिरी पुत्र राधेश्याम गिरी को जेडीएस स्कूल ग्राम कोईरीपुर खुर्द से समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद नाजायज तमन्चा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद बैट्री व 03 सीट कवर बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना बड़ागॉव पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सुनील गिरी पुत्र राधेश्याम गिरी निवासी कुण्डरियां थाना जन्सा जनपद वाराणसी उम्र-33 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद नाजायज तमन्चा।
01 अदद जिन्दा कारतूस ।
01 अदद बैट्री व 03 सीट कवर ।
*आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0-103/16 धारा-60/72 आबकारी अधि0 व 419/420/467/468 भादवि थाना रोहनियां वाराणसी।
2- मु0अ0सं0-49/19 धारा-62 (2) आबकारी अधि0 व272/419/420/467/468/471 भादवि थाना रोहनियां वाराणसी।
3- मु0अ0सं0-522/19 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना बड़ागॉव, वाराणसी।
4- मु0अ0सं0-279/2020 धारा-457/380/411 भादवि थाना बड़ागॉव, वाराणसी।
5- मु0अ0सं0-267/2020 धारा-457/380/411 भादवि थाना बड़ागॉव, वाराणसी।
6- मु0अ0सं0-286/2020 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना बड़ागॉव, वाराणसी।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा का0 राकेश सिंह थाना बड़ागॉव, वाराणसी।
प्रभारी
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-