June 7, 2026

भेलूपुर थाना अंतर्गत चाकू मारकर युवक की हत्या

Spread the love

*वाराणसी*भेलूपुर थाना अंतर्गत दसवीं त्रिमुहानी क्षेत्र में चाकू मारकर युवक की की गई हत्या

सूत्रों के मुताबिक चाकू मारने वाले युवक का नाम पप्पू गौड़ बताया जा रहा है। मरने वाले युवक नाम दिलीप कुमार गौड़ उर्फ टाइगर बताया जा रहा है,जो पेशे से मजदूर था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों युवक एक ही क्षेत्र में रहते है, दिलीप शराब पिए हुए था ,और उसी दौरान पप्पू से कहा सुनी हो गई जिसके बाद पप्पू ने चाकू निकालकर दिलीप को घोप दिया।जिससे दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि दिलीप के चाचा कैलाश गौड़ भी घटना स्थल पर मौजूद थे जिनको पप्पू ने चाकू लेकर दौड़ा लिया था। दिलीप की हत्या कर पप्पू मौके से फरार हो गया है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।