वाराणसी *ट्रक (डी0सी0एम0) में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर हरियाणा से शराब प्रतिबन्धित प्रदेश बिहार तस्करी हेतु ले जा रहा शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 310 पेटीं अवैध अंग्रेजी शराब कुल 2840 लीटर कीमत लगभग 36 लाख रुपया बरामद*।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम व नियत्रंण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया के कुशल नेतृत्व में मय आबकारी निरीक्षक के संयुक्त टीम के साथ सन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दिनांक 05.07.2020 को लठिया चौराहे पर ट्रक (DCM) नम्बर UP12AT8233 टाटा 709 से अवैध अंग्रेजी शराब की 310 पेटिया बरामद की गयी । जो हरियाणा से बिहार में तस्करी कर ले जायी जा रही थी जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से पुलिस वालों पर ट्रक चढाने का प्रयास करते हुए भागने लगा जिसे आवश्यक बल का प्रयोग कर लठिया चौराहे पर रोककर पकड़ लिया गया। वाहन ट्रक की चेकिंग की गयी तो ट्रक के अन्दर से कुल 310 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें से IMPERIAL BLUE ब्रांड कम्पनी SEAGRAMS की 750 ML की 90 पेटिया व 350 ML की कुल 90 पेटिया, 180 ML की 90 पेटिया, तथा ADS SPIRITS कम्पनी EPISODE GOLD BRAND की WHISKY 750 ML की 40 पेटिया कुल 2840 लीटर व ट्रक का इंजन नम्बर व चेचिस नम्बर एवं रजिस्ट्रेशन नम्बर दूसरे का अंकित करते हुए कुटरचना कर बेईमानी पूर्वक ट्रक का घटना में प्रयोग किया गया मिला। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0248/2020 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 307, 419,420,467,468, भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1 – अमरजीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह नि0 कांग थाना तरन तारन सदर जिला तरन तारन पंजाब उम्र करीब 44 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1. कुल 310 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें से IMPERIAL BLUE ब्रांड कम्पनी SEAGRAMS की 750 ML की 90 पेटिया व 350 ML की कुल 90 पेटिया, 180 ML की 90 पेटिया, तथा ADS SPIRITS कम्पनी EPISODE GOLD BRAND की WHISKY 750 ML की 40 पेटिया कुल 2840 लीटर मय वाहन के किमत 36 लाख रुपया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः*-
1- प्रभारी निरीक्षक रोहनियां परशुराम त्रिपाठी, SSI श्री घनश्याम शुक्ल , उ0नि0 मनोज कोरी, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार तिवारी, का0 अविनाश शर्मा व का0 शशिपाल सिंह थाना रोहनियां वाराणसी।
2- आबकारी निरीक्षक क्षेत्र वाराणसी तृतीय विष्णु प्रताप सिंह मय टीम का0 चन्द्रभान सिंह ,का0 ह्रषिकेश पाण्डेय,का0 गुडडू कुमार

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-