June 17, 2026

आज की अब तक की प्रमुख सुर्खियां-

Spread the love

*आज दिन भर की प्रमुख सुर्खियां..!!*

 

• विदेश मंत्री, डॉ. एस. जयशंकर 14वीं भारत-यूएई संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) की सह-अध्यक्षता करने और यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ तीसरी भारत-यूएई रणनीतिक वार्ता के लिए यूएई की तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना

 

• केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बाली में जी20 चौथी शिक्षा कार्य समूह बैठक और शिक्षा मंत्रियों की बैठक (31 अगस्त – 1 सितंबर) में लेंगे भाग

 

• संचार मंत्रालय, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केन्द्र, सी-डॉट (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) नई दिल्ली में, सुबह 9:30 बजे कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (सीएपी) आधारित इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम पर केन्द्रित एक अखिल भारतीय कार्यशाला का संयुक्त रूप से करेंगे आयोजन

 

• राष्ट्रीय राजनीति एजेंडा पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पटना में अपने बिहार समकक्ष नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात

 

• लगभग 27 महीने की अवधि के बाद, केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय आज से घरेलू किराए की हटाएगा सीमा

 

• दिल्ली उच्च न्यायालय उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले की एक बड़ी साजिश में उमर खालिद की जमानत याचिका पर करेगा सुनवाई

 

• प्रधानमंत्री किसान योजना (पीएम-किसान) योजना की समय सीमा 31 अगस्त को होगी समाप्त

 

• बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) गणेश चतुर्थी के मद्देनजर आज से बेंगलुरु में स्लॉटर और मांस की बिक्री पर लगाएगी प्रतिबंध

 

• अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के विशेषज्ञ आज से 3 सितंबर तक चार दिनों में जापोरिजिया (Zaporozhye) परमाणु ऊर्जा संयंत्र का करेंगे दौरा

 

• आइजोल के आर. देन्थुआमा हॉल में आयोजित की जाएगी मिजोरम, पेशेवर मुक्केबाजी प्रतियोगिता

 

• दुबई में शाम 7:30 बजे एशिया कप 2022 (टी20ई) के ग्रुप ए (एन) के चौथे मैच में भारत और हांगकांग के बीच होगी भिड़ंत

 

• पूरे भारत में खासतौर से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा और कर्नाटक जैसे राज्यों में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

 

 

*यूपी सरकार में सबसे ताकतवर नौकरशाह माने जाने वाले 87 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 35 साल की सर्विस के बाद 31 अगस्त की शाम को रिटायर हो जाएंगे।

 

 

*गाज़ीपुर*

 

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 11 बजे गाज़ीपुर आयेंगे बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे*

 

*गाजीपुर में आज मुख्यमंत्री योगी बाढ़ का हवाई सर्वे करने के बाद मोहम्दाबाद तहसील के मोहम्दाबाद इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों मिलेंगे और राहत सामग्री बाटेंगे।*