April 30, 2026

बेटी की आपत्तिजनक फोटो पिता के मोबाइल पर भेजकर दी गई वायरल करने की धमकी-

Spread the love

बेटी की आपत्तिजनक फोटो पिता के मोबाइल पर भेजकर दी गई वायरल करने की धमकीl

 

प्रयागराज में पिता की मोबाइल पर बेटी की आपत्तिजनक फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई है,पीड़ित ने एसएसपी प्रयागराज से शिकायत की जिसके बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है

 

एक पिता के लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी कि उसकी ही बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर उसे दिखाई जाए

जी हां प्रयागराज में ऐसी ही शर्मनाक हरकत की गई है

किसी ने एक व्यक्ति के मोबाइल पर उसकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर भेजी है इतना ही नहीं उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी है राजापुर क्षेत्र के रहने वाले परिवार पिछले कई दिनों से परेशान है किसी ने परिवार के मुखिया के मोबाइल पर उसकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी दी है मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश कर रही है राजापुर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर 3 दिन पहले किसी ने व्हाट्सएप कॉल किया फोन करने वाले ने उनको अपशब्द कहते हुए उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी दी

इसके बाद फोन काट दिया

पिता ने धमकी देने वाली युवती को देखा तो उसने उनकी बेटी की फोटो लगी थी य देखकर वह हतप्रभ रह गए

 

अभी वह कुछ समझ पाते इससे पहले फोन करने वाले ने उनके व्हाट्सएप पर उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो भेज दिया जब यह बात उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को बताइ तो सभी परेशान हो गए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई घर वालों ने पुलिस को बताया कि धमकी देने वाला किसी प्रकार की डिमांड भी नहीं कर रहा है धमकी देने वाला कौन है और उसका मकसद क्या है यहां वह नहीं जानते

 

कैंट पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है मामले को लेकर साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया हैl FTR NEWS