जिला अधिकारी के आदेशों का जिले के अधिनस्थ अधिकारी नहीं कर रहे पालन।
क्रासर
जब जिला अधिकारी के द्वारा दिये गये आदेश का 11 महीने पूरे होने के बाद रत्ती भर नहीं बढ़ी जांच की कार्यवाही तो क्या आम जनमानस की शिकायतों पर कैसे न्याय दे पाते होंगे ये अधिकारी।
क्रासर
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कौशांबी सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारीयों की कार्यशैली दिख रही लापरवाह पूर्ण।
कौशांबी जनपद के विकासखंड नेवादा के चंदूपुर ग्राम निवासी धीर सिंह यादव द्वारा बीते वर्ष 2021 में ग्राम सभा में हो चुके भ्रष्टाचार की सात बिंदुओं पर जिला अधिकारी से शिकायत की थी जिसके बाद जिला अधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए 2 सदस्यों की टीम गठित कर निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया था । जिस आदेश को जिला अधिकारी को दिए हुए 11 महीने का समय बीत चुका है। लेकिन नामित जांच अधिकारियों द्वारा इस संदर्भ की जांच करना एवं जिला अधिकारी के आदेश को उचित ना मानते हुए अभी तक जांच नहीं की है। आपको बताते चलें कि नेवादा विकासखंड के चंदूपुर गांव निवासी धीर सिंह यादव द्वारा सात बिंदुओं का एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को 30 सितंबर 2021 में दिया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से विचार करते हुए जांच करने के लिए जिले की दो उच्च अधिकारियों को नामित करते हुए यह आदेश किया था कि 30 दिन के अंदर 7 बिंदुओं का दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच करते हुए पंचायती राज अधिकारी को दोनों जांच अधिकारी अपना संयुक्त हस्ताक्षर के साथ जांच रिपोर्ट प्रेषित करें जिस आदेश को दिए हुए 11 महीने हो चुके हैं लेकिन आज तक इन नामित लापरवाह अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की जांच नहीं की गई है जांच में नामित अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कौशांबी सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी को सौंपी गई थी जिसके बाद से इन लापरवाह अधिकारियों ने जिला अधिकारी के आदेश का पालन करना जरूरी नही समझा है। इन अधिकारियों की कार्यशैली से क्या आम जनमानस की समस्याओं का समाधान हो सकता है। जो एक गंभीर एवं विचारणीय विषय है । ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने की गुहार लगाई हैl FTR NEWS

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-