अवैध देशी शराब के साथ औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने एक ब्यक्ति को किया गिरफ्तार
थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज।थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया।प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा व एसीपी करछना के निर्देशन में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामविलाश आज मुखबिर की खास सूचना पर ग्राम तेंदुआवन थाना क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र से अवैध शराब के साथ विकास भारतीया पुत्र बबलू भारतीया निवासी तेंदुआवन थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुए।उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में मु0अ0सं0 80/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-