May 5, 2026

नगर निकाय चुनाव में शान्तिभंग करने के आरोप में हण्डिया पुलिस ने दस अभियुक्तो को किया गिरफ्तार-

Spread the love

नगर निकाय चुनाव में शान्तिभंग करने के आरोप में हण्डिया पुलिस ने दस अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

हण्डिया प्रयागराज।हण्डिया थाना क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव में खलल डालना कई लोगो महगा पड़ गया।स्थानीय पुलिस ने आज करीब दस लोगो शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय में भेजा।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक हण्डिया धमेन्द्र कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में दरोगा सुरेश कुमार मिश्रा, राधामोहन द्विवेदी, सुनील कुमार तथा मयंक कुमार द्वारा आज नगर निकाय चुनाव में आपस में विवाद करने पर ग्राम खानापुर के सुनील कुमार,अभयराज,ग्राम कोर्ट दक्षिण सरायममरेज रविशंकर,आकाश कुमार, ग्राम माधोपुर बलापुर के मौजीलाल व अवध नारायण,ग्राम पिपरी के अमित कुमार,अशोककुमार, जंगबहादुर तथा ग्राम संसारीपुर के शुभम यादव को शांतिभंग की संभावना के आरोप में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किये।