थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 05 सुतली बम बरामद
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा दिनांक 13.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कर्बला रोड़ खम्भे के पास बहदग्राम लालगोपालगंज से अभियुक्त गुलजार पुत्र नवाब अली निवासी मेहदियाबाग लालगोपालगंज थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 सुतली बम बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में मु0अ0स0 167/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभियुक्त गुलजार पुत्र नवाब अली निवासी मेहदियाबाग लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 35 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 167/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना नवाबगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण
05 देशी सुतली बम
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0 372/2021 धारा 411/413/419/420 भादवि थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 सूर्य प्रकाश दूबे चौकी प्रभारी लालगोपालगंज, का0 गोरेलाल, का0 पंकज कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-