May 1, 2026

अब तक कि बड़ी खबरें देश-दुनिया की

Spread the love

अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश :

🕘लखनऊ :- मोबाइल, इंटरनेट, सोशल साइट से नजदीकी यूं तो वक्त की जरूरत है। मगर हर वक्‍त इसका इस्‍तेमाल सेहत के लिए घातक है। इसकी गिरफ्त में न सिर्फ युवा हैं, बल्कि बच्चे भी हैं। खासकर मोबाइल एडिक्शन आंख के साथ-साथ मानसिक विकार भी दे रहा है। केजीएमयू में शुक्रवार को मानसिक रोग विभाग का स्थापना दिवस मनाया गया।

🕘जाैनपुर:- शाहगंज में गुरुवार की रात नगर के भादी मुहल्ले में नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही पति से तलाक की मांग को लेकर हंगामा खडा कर दिया। शुक्रवार को काफी मान मनव्वल का दौर जारी है। बताया जाता है कि नगर के भादी मुहल्ला निवासी असलम पुत्र इदरीस का विवाह जौनपुर स्थित साजिदा गर्ल्स कॉलेज मोहल्ला निवासी सलामू की बेटी शहनाज से तय हुई थी। गुरुवार को असलम की बरात सलामू के घर पहुंची और रस्मो रिवाज से शादी संपन्न हुई।

🕘लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री का टिकट कांग्रेस ने 24 घंटे से भी कम समय में काट दिया है। दूूूूसरी तरफ भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अशोक कुमार, राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

🕘गोरखपुर:- छह अप्रैल से अनुभाग की 40 से अधिक ट्रेनों में जीआरपी की एस्कोर्ट बंद हो जाएगी। अनुभाग में तैनात 40 दारोगा व करीब 410 सिपाहियों को चुनाव व वीआइपी ड्यूटी में भेजा जा रहा है। 19 मई को चुनाव खत्म होने के बाद इनकी वापसी होगी। एसपी रेलवे ने सभी थानेदारों को पत्र लिख थाने पर मौजूद फोर्स को मुस्तैद कर चुनाव तक सुरक्षा-व्यवस्था संभालने का निर्देश दिया है।

🕘प्रयागराज : कर्जन पुल पर्यटन स्थल तो नहीं बन सका मगर उस पर आवागमन रोक दिया गया। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आजाद सेतु पर सुबह-शाम वाहनों का दबाव बढऩे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

🕘प्रयागराज: जिले के दो थर्मल पॉवर प्लांटों से निकलने वाली फ्लाई ऐश से ईंट बनाने की कवायद प्रशासन के स्तर से शुरू हो गई है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग देने और उपकरण उपलब्ध कराने की तैयारी कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के जरिए है। इस मसले पर जल्द ही थर्मल पॉवर प्लांटों के अफसरों की बैठक विकास भवन में बुलाई जाएगी।

🕘आगरा:- गोवर्धन परिक्रमा के दौरान पूंछरी (राजस्थान) में गोवर्धन बाबा के लेटे हुए दर्शन नहीं हो सकेंगे। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने राजस्थान सरकार से इसे शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। यही नहीं, वहां बने नवनिर्मित छोटे गेट को भी हटाने को कहा है।

🕘आगरा:- शुक्रवार दोपहर शहर के बीचों बीच बड़ा हादसा होने से टल गया। जीवनी मंडी की चंदा पान वाली गली स्थित गत्‍ते की फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्‍त फैक्‍ट्री में चार कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की लपटें उठती देख चारों कर्मचारी फैक्‍ट्री से बाहर की ओर भागे।

🕘 इटावा:- भाजपा के सांसद अशोक दोहरे शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें इटावा से प्रत्याशी बनाया है।

🕘शाहजहांपुर:- केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज के समर्थन में शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं व पुरुष ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महिलाएं हाथों में कृष्णाराज के समर्थन में लिखी पट्टिकाएं लेकर पहुंची। केंद्रीय मंत्री के समर्थक खां साहब की बगिया से लेकर आवास स्थल तक जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

🕘सम्भल:- चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चेङ्क्षकग के दौरान नकदी पकड़े जाने के मामले आमने आते हैं। एक लाख से अधिक की नकदी लेकर चलने पर इसे जब्त करने के आदेश हैं। यह रकम चुनाव के बाद ही वापस मिल पाएगी। यदि रकम 10 लाख से अधिक हुई तो मामला इनकम टैक्स विभाग तक जाता है।

🕘जासं, तरवां (आजमगढ़) : लोकसभा चुनाव को करीब आते देख पुलिस प्रशासन की चौकसी बढ़ गई है। क्षेत्र में जगह-जगह फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की नसीहत दी जा रही है।

🕘जासं, आजमगढ़ : आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज हो गई है। जिले की दो संसदीय क्षेत्रों की दस विधानसभा क्षेत्रों के 2,305 मतदान केंद्रों के 3,943 बूथों पर 15,772 कार्मिक लगेंगे।

🕘जासं, आजमगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान के प्रति जन सामान्य में जागरूकता के दृष्टिकोण से शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ के हरिहरपुर स्थित आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) आफिस में ईवीएम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

🕘जासं, अमिलो (आजमगढ़) : इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय शाहगढ़ प्रथम के सौजन्य से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक डा. जयशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभा का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर लेकर मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए विद्यालय लौटे।

अपना भारत :

🕘पटना:- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार के औरंगाबाद में चुनावी सभा का संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने राहुल गांधी से लेकर लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि देश में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव की सरकार को लोगों ने देखा है।

🕘पटना:- राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने फिर से बागी तेवर अख्तियार कर लिया है। अब वे अपने ससुर चंद्रिका राय को सारण लोकसभा सीट का टिकट दिए जाने से नाराज हो गए हैं, क्योंकि पत्नी एेशवर्या से तलाक की एक वजह उन्होंने ये भी बताया था कि एेश्वर्या अपने पिता के लिए सारण सीट से टिकट के लिए उनपर दबाव बना रही थीं।

🕘पटना:- महागठबंधन में काफी दिनों से जारी घमासान का आज अंत करते हुए तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस की कुछ सीटों और रालोसपा के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करने की बात कही है। वहीं, पाटलिपुत्र सीट मीसा भारती को दिया गया है।

🕘नई दिल्ली:- दिल्ली-एनसीआर के साथ देशभर के 40000 से ज्यादा निवेशकों के 3000 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम आम्रपाली बिल्डर ग्रुप ने कैसे डुबो दी? इसका पता ऑडिटर्स की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो आम्रपाली ग्रुप के तबाही की कगार पर पहुंचने का सबसे बड़ा और अहम कारण हजारों निवेशकों के साथ 3000 करोड़ रुपये की हेराफेरी ही थी।

🕘कुरुक्षेत्र/ यमुनानगर:- कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा में रोड शो किया और रैलियों को संबोधित किया। उन्‍होंने पहले जगाधरी में रैली को संबोधित किया और इसके बाद रोड शो पर निकल पड़े। इसके बाद कुरुक्षेत्र के लाडवा में उनकी जनसभा हुई। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बाेला।

🕘पोखरी(चमोली):- कर्णप्रयाग के पास ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि आठ घायल हैं। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। यह सभी नेपाल के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं।

🕘चमोली:- औली से हरिद्वार जा रही परिवहन निगम की बस का ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गयी। शुक्र रहा कि बस पलटा खाकर एक पत्थर पर अटक गई। अन्यथा यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

🕘हजारीबाग:-  गत 29 जनवरी, 2018 को अपनी पत्नी अन्नू पाठक की गला रेत कर हत्या करने के बाद पांच टुकड़े कर देने वाले पति विनोद पाठक को कोर्ट ने शुक्रवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिन के एक बजे एडीजे प्रथम ने सजा सुनाई।

🕘रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भाजपा को विधानसभा चुनाव की हार से मिली निराशा से निपटने लोकसभा चुनाव में पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। इसको लेकर प्रचार अभियान को तीन लेयर में करने का फैसला किया है।

🕘रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भाजपा के रणनीतिकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभाओं में बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। भाजपा मोदी और शाह की चार सभाओं के माध्यम से प्रदेश की चुनावी फिजा को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटा है।

🕘भोपाल:- सांसद हो विधायक, अधिकारी- कर्मचारी या फिर आयकरदाता, इन्हें खेती के लिए कर्ज को समयसीमा में ही चुकाना होगा। इनके लिए खरीफ फसलों के लिए कर्ज को चुकाने की अंतिम तारीख 30 मार्च ही रहेगी। 15 जून की मियाद सिर्फ पात्र किसानों के लिए की गई है।

🕘श्रीनगर:- वीआइपी सीट में शुमार श्रीनगर-बडग़ाम संसदीय क्षेत्र अब्दुल्ला परिवार का गढ़ रहा है। तीन पीढ़ि‍यां यहां से जीतकर दिल्ली पहुंचीं हैं। कई बार सियासी हवा का रुख बदलने से अब्दुल्ला परिवार को यह सीट अवाम की ताकत के आगे गंवानी भी पड़ी।

🕘नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से साल 2002 के बिलकिस बानो मामले में गुजरात उच्च न्यायालय की ओर से दोषी ठहराए गए पुलिस अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा है।

🕘जयपुर:- राजस्थान में अलवर के एईबी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 11 अवैध हथियार बरामद किए हैं। अलवर जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में भरतपुर निवासी आलमदीन (42) और जुबेर (40) है।

दुनिया :

🕘अमेरिका:-  आतंकियों के वित्तपोषण पर प्रहार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को सर्वसम्मिति से एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें सभी देशों से आतंकी फंडिंग की रोकथाम करने को कहा गया है। भारत ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि इसे सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत है। फ्रांस ने यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में ‘आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबला’ विषय पर चर्चा के दौरान पेश किया था।

🕘लंदन:- पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका पर लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई जारी है। भारतीय अधिकारियों की ओर से पैरवी कर रहे टोबी कैडमैन ने अदालत को बताया कि नीरव मोदी जांच में भारतीय जांच एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा है।

🕘न्यूयॉर्क:- अगर आपको जर्मन भाषा आती है और सोना पसंद है तो आप इससे पैसे भी कमा सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने दो महीने तक बिस्तर में पड़े रह सकने वाले 24 से 55 साल के स्वस्थ व्यक्ति को 19 हजार डॉलर (करीब 13 लाख रुपये) देने की घोषणा की है।

🕘पाकिस्‍तान:-  पाकिस्‍तान में बैठे आतंकी मसूद अजहर पर पिछले एक माह से रार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके दो पहलू हैं। एक पहलू में भारत, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन हैं तो दूसरे पहलू पर चीन और पाकिस्‍तान हैं। पाकिस्‍तान चीन के जरिए आज तक इस आतंकी को बचाता आया है।

🕘न्यूयॉर्क:- भारत को रूसी एस-400 ट्रिंफ एयर डिफेंस सिस्टम के बदले अमेरिका अपना थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेचने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अमेरिकी सहायक रक्षा मंत्री रैंडल श्रीवर ने यह जानकारी अमेरिकी संसद की रक्षा मामलों की समिति को दी है।