शास्त्री चौक रतनलाल नगर से भाजपाइयों ने शुक्रवार को धावक रैली निकाली, जिसमें भाजपा लिखी शर्ट पहने लोग हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगा रहे थे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुपम मिश्र की अगुवाई में निकली ये रैली जब शास्त्री चौक से पटेल चौक पहुंची तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
ये रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए श्याम नगर पहुंची। यहां रैली जनसभा में परिवर्तित हो गई। इस रैली में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी और दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता भी शामिल हुईं। इस रैली में अंतर्राष्ट्रीय धावक समीर सिंह भी शामिल हुए।
अन्तर्राष्ट्रीय धावक समीर सिंह का कहना है कि नरेंद्र मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित है। वह शुक्रवार को भाजपा के समर्थन में धावक रैली की अगुवाई करने आगरा से कानपुर आए थेे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-