July 26, 2026

डिब्बों को पीछे छोड़कर आगे निकला हमसफर का इंजन, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा ट्रैक-

Spread the love

इटावा- डिब्बों को पीछे छोड़कर आगे निकला हमसफर का इंजन, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा ट्रैक।

इटावा जिले में बरौनी से दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस बुधवार सुबह इंजन को सराय भूपत के गेट संख्या 33 ग्राम के पास डिब्बों को छोड़कर जसवंतनगर की ओर चला गया। अचानक ट्रेन रुक जाने पर गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ओएचई लाइन की सप्लाई बंद करके पीछे आ रही ट्रेनों को रोका गया। इसके बाद इंजन को उल्टा वापस लाकर करीब एक घंटे पांच मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई।