अनजान नंबर का वीडियो कॉल रिसीव ना करें, हो सकते हैं ब्लैकमेलिंग का शिकार
साइबर फ्रॉड वालों ने लोगों को ब्लैकमेल करने का नया तरीका निकाल लिया है। यह साइबर अपराधी अब खास के साथ आम पब्लिक को भी निशाना बना रहे हैं। वीडियो कॉल के जरिये ब्लैकमेलिंग का जमकर गोरखधंधा चल रहा है। यदि आपके पास किसी भी अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आए, तो सतर्कता बरतें। कॉल अटेंड करने पर आप ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं।
साइबर अपराधी आपका नंबर किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से निकाल लेते हैं। फिर नंबर पर वीडियो कॉल करते हैं। कॉल करने वाली महिला न्यूड रहती है। फिर जैसे ही कोई व्यक्ति फोन उठाता है और अपना चेहरा दिखाता है तो वह तुरंत स्क्रीनशॉट ले लेते हैं या स्क्रीन रिकार्डिंग कर लेते है जिसके बाद ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हो जाता है।
साइबर लुटेरों के जाल से ऐसे बचें
👇👇
कभी भी अनजान व्यक्तियों से सोशल माडिया पर दोस्ती ना करें।
सिर्फ परिचित लोगों की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करें।
फ्रेंड लिस्ट में जुडऩे के बाद भी यदि किसी दोस्त की गतिविधि संदिग्ध लगती है तो तत्काल उसे प्रोफाइल से अनफ्रेंड कर ब्लाक कर दें।
अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की सभी प्रकार की सेटिंग को मजबूत करें ताकि हर कोई आपकी प्रोफाइल में जाकर आपकी जानकारी, फ्रेंड लिस्ट और पोस्ट ना देख सकें।
किसी अंजान को अपना नंबर ना दें. यदि अनजान नंबर से वीडियो कॉलिंग आपने रिसीव भी कर ली तो फ्रंट कैमरे पर अपनी उंगली रखकर छुपा दें।
साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नंबर 155260 पर तत्काल सूचना देने के साथ ही संबंधित थाने में तुरंत शिकायत दर्ज करायें





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-