May 27, 2026

SSP वाराणसी द्वारा थाना चेतगंज का औचक निरीक्षण

Spread the love

वाराणसी : दिनांक 25.06.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी द्वारा थाना चेतगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना चेतगंज परिसर में बने मेस, बैरक, थाना कार्यालय, कार्यालय में रखे रजिस्टरों का रख-रखाव इत्यादि को चेक किया गया तथा बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को तरतीब ढंग से खड़ी करने व थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना चेतगंज पर पीआरवी 4623 में नियुक्त आरक्षी लौहर चौहान को ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही साथ प्र0नि0 व पुलिस कर्मियों कर्मियों को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये।