*वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन ने लॉक डाउन अवधि का तीन महीना का रोड टैक्स माफ करने हेतु RTO को पत्रक दिया*
*मांगो पर कोई ठोस निर्णय नही लिया गया तो 30 जून को अपनी सभी टैक्सी गाड़ियां, बस को आरटीओ वाराणसी के ऑफिस में जमा कर के अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे*
वाराणसी कोरोना महामारी से बुरी तरह से तबाह हो चुकी टूरिज्म इंडस्ट्री के लोगो ने आज वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह, नदेसर मंडल अध्यक्ष शानू राय और लंका मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने वाराणसी RTO ऑफिस में RTO को लॉक डाउन अवधि का तीन महीना का रोड टैक्स माफ करने हेतु पत्रक दिया | RTO वाराणसी से सहानुभूति पूर्वक प्रतिनिधियो से वार्ता की और उनकी मांगो को राज्य सरकार को प्रेषित करने का वादा किया | प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अहमद खान, संजय सिंह मनीषा, अरुण सिंह, सतीश सिंह, संजय सिंह, राकेश पांडेय, भोलू यादव, पप्पू यादव, सृजन गुप्ता, गौरव रूपानी एवम अन्य सैकड़ो की संख्या में इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोग मौजूद थे ।वार्ता के पश्चात श्री प्रणय रंजन सिंह ने बताया की अगर हमारी मांगो पर कोई ठोस निर्णय नही लिया गया तो हम लोग मजबूर हो कर 30 जून को अपनी सभी टैक्सी गाड़ियां, बस इत्यादि को आरटीओ वाराणसी के ऑफिस में जमा कर के अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे | इस दौरान लॉक डाउन और सोशल डिस्टनसिंग समेत कोविड – 19 के समस्त मानको का पालन किया गया।


More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ