April 17, 2026

OLX पर फर्जी आईडी बनाकर चोरी की बाइक बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-20.10.2022*

*OLX पर फर्जी आईडी बनाकर चोरी की बाइक बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 06 अदद मोटरसाईकिल, 03 अदद मोबाइल व 39000 नगद रूपये बरामद ।*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव व प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20.10.2022 को बड़ागाँव पुलिस , इंटेलीजेंस विंग व स्वाट टीम तथा सर्विलान्स सेल वाराणसी ग्रामीण की संयुक्त पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त 1. प्रवीण कुमार कुशवाहा पुत्र रविन्द्र नाथ सिंह कुशवाहा ग्राम गरथौली पहाड़पुर थाना करण्डा जिला गाजीपुर उम्र 24 वर्ष 2. प्रशांत यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव नि0 ग्रा0 घरम्मरपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उम्र 25 वर्ष को 02 अदद मोटरसाईकिल, तीन अदद मोबाइल फोन व 39000 नगद रूपये के साथ मुखबिर खास की सूचना पर गढवा मोड़ के पास थाना बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर पंचकोशी मार्ग हरहुआ गनपति विल्ड़िंग के पीछे झाड़ से तीन अदद तथा OLX के माध्यम से बेची गयी एक अदद मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0स0 449/2022 धारा 41 /411 /413 /414 /419 /420 /467 /468 /471 /120बी भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

*पूछताछ विवरण –* गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम लोग वाराणसी एंव गाजीपुर की सीमावर्ती क्षेत्र से मोटरसाइकिल चुराकर उसका नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नम्बर प्लेट व कागज तैयारकर फर्जी सिम द्वारा OLX पर जाली एकाउण्ट बनाकर गाड़ियों को सस्ते दाम पर बेचने के लिए विज्ञापन डालते है और जो व्यक्ति हम लोगो से सम्पर्क करता है उसको बेच देते है । ये सभी बाइक हम लोग सारनाथ व चौबेपुर क्षेत्र से चुराये थे । करीब 01 माह पूर्व भी हम लोगो ने एक अपाचे गाड़ी UP67U6015 जो चौबेपुर से ही चुराया था को सुरेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा नि0ग्रा0 दासेपुर थाना बड़ागांव वाराणसी को OLX के माध्यम से फर्जी कागज व नम्बर प्लेट तैयार कर 63,000/- रुपये में बेचा था जो रुपये हम लोगो के पास से बरामद हुआ है वह इसी मोटरसाइकिल को बेच के बाट लिये थे । साहब हम लोगो के पास से बरामद TVS ऱेड़ान मोटरसाइकिल में लगे नम्बर प्टेल व पास से बरामद कागज वाहन रजिस्ट्रेशन स0 UP65DU6982 को भी हम लोगो ने फर्जी तरीके से तैयार किया है तथा हम लोगो के पास से बरामद फोन को हम लोग फर्जी तरीके से OLX पर एकाउट बनाने में इस्तेमाल करते है । इसके अलावा तीन और चोरी की मोटरसाइकिल जो हम लोगो ने पंचकोशी मार्ग हरहुआ गनपति विल्ड़िंग के पीछे झाड़ में छिपाकर बेचने के लिए रखे थे उसको भी आप लोगो ने बरामद कर लिया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. प्रवीण कुमार कुशवाहा पुत्र रविन्द्र नाथ सिंह कुशवाहा ग्राम गरथौली पहाड़पुर थाना करण्डा जिला गाजीपुर उम्र 24 वर्ष ।

2. प्रशांत यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव नि0 ग्रा0 घरम्मरपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उम्र 25 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण –*

1. मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस UP65EH5437 चेचिस नम्बर MBLHAW122MHF82809

2. मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस UP61AV9139 चेचिस नम्बर MBLHAWI10LHL86614

3. मोरटसाइकिल बिना नम्बर की पैसन प्रो रंग काला चेचिंस नम्बर MBLHA10AWDHL42906

4. मोटरसाइकिल TVS रेड़ान UP65DU6982 चेचिंस नम्बर MD62IHF11K357072

5. HFडीलेक्स बिना नम्बर MBLHAR200HGF08069

6. मोटरसाइकिल अपाचे UP55DS5735 चेसिस नम्बर MD634BE4XH2E07488

7. स्मार्ट फोन OPPO कम्पनी

8. स्मार्ट फोन VIVO कम्पनी

9. की-पैड मोबाइल फोन KECHAODA IMEI NO. 863561049067231 तथा 863531049067249

10. कुल 39000/- रुपये नगद ।

*पंजीकृत अभियोग व अपराधिक इतिहास –*

1. मु0अ0स0 447/2022 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 थाना बडागाव जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

2. मु0अ0स0 449/2022 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

3. मु0अ0स0 423/2022 धारा 379 भा0द0वि0 थाना सारनाथ जनपद वाराणसी ।

4. मु0अ0स0 302/2022 धारा 379 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

*पुलिस टीम का विवरणः*

*इंटेलीजेंस विंग टीम जनपद वाराणसी ग्रामीण ।*

निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 आदित्य मिश्रा, का0 अविनाश शर्मा, का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 दिनेश कुमार, का0 कुलदीप सिंह, का0 रमाशंकर यादव, का0 पवन कुमार तिवारी ।

*स्वाट टीम जनपद वाराणसी ग्रामीण ।*

उ0नि0 मनीष मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 चन्द्रभान यादव, का0 चन्द्रसेन सिंह, का0 शंकर गौतम ।

*सर्विलान्स टीम जनपद वाराणसी ग्रामीण ।*

निरीक्षक राहुल शुक्ला प्रभारी सर्विलान्स सेल, उ0नि0 विनय तिवारी (साईबर सेल), हे0का0 संतोष पासवान, का0 रविश राय, का0 मन्टू कुमार सिंह, का0 मनीष सिंह ।

*पुलिस टीम थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी ग्रामीण ।*

उ0नि0 सचिन कुमार चौकी प्रभारी हरहुआ, उ0नि0 हरिनारायण शुक्ल, हे0का0 बृजेश सिंह, का0 लालजी कुमार, का0 दिग्विजय, का0 सत्येन्द्र कुमार ।

 

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण*