June 10, 2026

थाना सिंधोरा पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-20.10.2022*

*थाना सिंधोरा पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19-10-2022 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा ग्राम रुपचन्द्रपुर पोखरा के पास से अभियुक्त 1. राधेश्याम सिंह उर्फ लौटू पिता का नाम श्रीधर सिंह निवासी ग्राम भतरपुर थाना-सिधौरा, वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष को दो पिपिया में 10-10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0222/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. राधेश्याम सिंह उर्फ लौटू पिता का नाम श्रीधर सिंह निवासी ग्राम भतरपुर थाना-सिधौरा, वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष ।

*बरामदगी-*

20 लीटर की देशी कच्ची शराब ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 श्री बरदानी लाल, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।

2. उ0नि0 अजीत मिश्रा, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।

3. का0 आनन्द सिंह, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।

4. का0 विनीत कुमार सिंह, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण*