April 30, 2026

LIC आफिसियल स्टाफ की कार्य प्रणाली मनमानी – एस एम श्रीवास्तव

Spread the love

सोनभद्र/म्योरपुर! भारतीय जीवन बीमा जीवन रेनुकूट शाखा कोड (28F) के आफिसियल स्टाफ की कार्य प्रणाली मनमानी और रूखे ब्यवहार से परेशान हैं उपभोक्ता! लोगों को अपना काम कराने के लिये इस टेबल से उस टेबल दौड़ लगाना पड़ रहा है! बताते चले कि एक बीमा धारक ने अपनी दस साल पालिसी संख्या (जीवन आनंद) 287641440 को सरेण्डर कराने के लिये बीते 21 नवंबर को फार्म जमा किया! आज इतनी लंबी अवधि बाद तक उन्हे पैसा नहीं मिल पाया है! बीमा धारक ने आरोप लगाया है कि शाखा मे जाने पर बाबू उनके साथ झिड़कने के अंदाज मे बात करते हैं जिससे वो खुद को काफी अपमानित मेहसूस कर रहे हैं! परेशान हो कर उन्होने इस बात की शिकायत श्री राजू राय शाखा प्रबंधक को उनके व्हाटसअप नंबर पर लिख कर भेजा और उनसे भी जल्द भुगतान हेतु अनुरोध किया है किंतु प्रबंधक महोदय ने न तो कोई ध्यान दिया और न कोई प्रतिक्रिया देना उचित समझा!
बीमा धारक ने आज गूगल पर हेड आफिस का नंबर सर्च कर वहां भी शिकायत दर्ज करवा दी है!
सरकारी बीमा संस्थान की इसी लापरवाही भरे कामो से लोग इनसे कट कर निजी बीमा कंपनियो के प्रति आकर्षित हो रहे हैं!

रिपोर्ट एस एम श्रीवास्तव