October 7, 2026

पुलिस की ₹100 की लालच ने छीन ली दो जिंदगियां* – JP सिंह

Spread the love

वाराणसी – *पुलिस की ₹100 की लालच ने छीन ली दो जिंदगियां*
‘सरकार कोई भी हो पुलिस नहीं सुधरेगी’ आम लोगों के मन में बनी यह अवधारणा आखिर हर बार सही साबित होती है। मात्र 100 ₹50 की लालच में हमारी पुलिस किसी के भी जिंदगी से खेल सकती है। मोहन सराय अकिलवा मार्ग पर दयापुर में हुई घटना बहुत ही दर्दनाक थी। इस घटना ने मन को झकझोर दिया। इसलिए सोशल मीडिया पर कुछ लिखने की इच्छा हुई। एक मासूम अपनी मां की गोद में मां के साथ तड़प कर मर गया।
आखिर क्यों भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित इस मार्ग पर ट्रकों का धड़ल्ले से आवागमन होता है। जवाब मोहनसराय और अकेलवा चौराहे पर देखने को मिलता है। तहसील राजातालाब के पूर्व एसडीएम ईशा दुहान ने इसके लिए तत्कालीन एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त किया था और मोहनसराय चौराहे के पास बैरियर लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया था। लेकिन… ईशा दूहn के हटते ही है बैरियर गायब हो गया। वसूली धड़ल्ले से पुनः चालू हो गई।
अरविंद सिंह