महाराष्ट्र पंढरपुर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समिति कोटा (पंजीकृत)एवम समस्त शिम्पी समाज बहुउदेशिय समाजोन्नती संस्था द्वारा पंढरपुर अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन – विजय परमार
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा रखी गयी बैठक हुई संम्पन्न – विजय परमार
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –

वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक जिले में शुक्रवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं गुरुवार की देर रात प्राप्त परिणाम में 13 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। इस प्रकार जनपद में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज पॉजिटिव आये 04 मरीजों में से 45 वर्षीय पहले मरीज का संबंध खरकपुर देवचन्द्रपुर थाना बडागांव से है। यह मरीज फ्लाइट द्वारा 17 जून को मुम्बई से वाराणसी आया था और सांस लेने में दिक्कत होने पर 24 जून को बी0एच0यू0 में भर्ती हुआ था। 46 वर्षीय दूसरे मरीज का संबंध शीलनगर महमूरगंज थाना सिगरा से है। पेशे से यह मरीज अगरबत्ती केमिकल सप्लायर है। 20 वर्षीय तीसरे मरीज का सम्बन्ध हुकुलगंज थाना कैण्ट से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के दुकान पर काम करता था। 38 वर्षीय चौथे मरीज का संबंध कोतवाली अम्बिया मण्डी थाना कोतवाली से है। यह मरीज साइकिल पंचर की दुकान चलाता है। 34 वर्षीय मरीज जोकि कज्जाकपुरा थाना आदमपुर का निवासी है। 16 जून को उल्टी व पेट में दर्द शुरू होने के कारण 17 जून को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। 25 जून को कोविड-19 की जांच हेतु सैंपल लिया गया जिसका परिणाम देर रात में पॉजिटिव आने के कारण इस मरीज को बीएचयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 जून को इस मरीज की मृत्यु हो गयी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 412 हो गई है। 268 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 129 है।
More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ