वाराणसी/दिनांक 26/06/2021 *जिले में आज 17 नये कोरोना मरीज मिले*10 नए हॉटस्पॉट बनेंगे*
*आज 04 तथा गुरुवार को देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 13 सहित कुल 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए*
*गांधीनगर थाना सिगरा, चंदुआ सट्टी थाना सिगरा, सोनिया पोखरा थाना सिगरा, पंचायती कुंआ थाना आदमपुर, घसियारी टोला थाना आदमपुर, लहरतारा थाना मण्डुवाडीह, खरकपुर थाना बडागांव,शीलनगर थाना सिगरा, अम्बिया मण्डी थाना कोतवाली, राधा कटरा गली हुकुलगंज थाना कैण्ट 10 नये हॉटस्पॉट बनेगा*
जनपद वाराणसी में आज शुक्रवार को बीएचयू लैब से 214 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए, जिसमें से 04 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं तथा कल देर रात प्राप्त परिणाम में 13 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। इस प्रकार जनपद में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज पॉजिटिव आये 04 मरीजों में से 45 वर्षीय पहले मरीज का संबंध खरकपुर देवचन्द्रपुर थाना बडागांव से है। यह मरीज फ्लाइट द्वारा 17 जून को मुम्बई से वाराणसी आया था और सांस लेने में दिक्कत होने पर 24 जून को बी0एच0यू0 में भर्ती हुआ था।
46 वर्षीय दूसरे मरीज का संबंध शीलनगर महमूरगंज थाना सिगरा से है। पेशे से यह मरीज अगरबत्ती केमिकल सप्लायर है। 20 वर्षीय तीसरे मरीज का सम्बन्ध हुकुलगंज थाना कैण्ट से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के दुकान पर काम करता था। 38 वर्षीय चौथे मरीज का संबंध कोतवाली अम्बिया मण्डी थाना कोतवाली से है। यह मरीज साइकिल पंचर की दुकान चलाता है। 34 वर्षीय मरीज जोकि कज्जाकपुरा थाना आदमपुर का निवासी है। 16 जून को उल्टी व पेट में दर्द शुरू होने के कारण 17 जून को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। 25 जून को कोविड-19 की जांच हेतु सैंपल लिया गया जिसका परिणाम देर रात में पॉजिटिव आने के कारण इस मरीज को बीएचयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 जून को इस मरीज की मृत्यु हो गयी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 412 हो गई है। 268 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 129 है। जनपद में 10 नए हाटस्पाट गांधीनगर थाना सिगरा, चंदुआ सट्टी थाना सिगरा, सोनिया पोखरा थाना सिगरा, पंचायती कुंआ थाना आदमपुर, घसियारी टोला थाना आदमपुर, लहरतारा थाना मण्डुवाडीह, खरकपुर थाना बडागांव, शीलनगर थाना सिगरा, अम्बिया मण्डी थाना कोतवाली, राधा कटरा गली हुकुलगंज थाना कैण्ट बनेगा। पूर्व में घोषित हाटस्पाट निराला नगर थाना सिगरा जोकि ग्रीन जोन में आ चुका था परन्तु पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण पुनः रेड जोन में चला गया है। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 205 हो गई है l आज कोई भी हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में नहीं आया है। इस प्रकार 110 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 95 है जिसमें से 25 ऑरेंज जोन में एवं 70 रेड जोन में है। जनपद में आज कुल 265 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 10266 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 9696 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 570 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 9284 परिणाम नेगेटिव एवं 412 परिणाम पॉजिटिव है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-