July 15, 2026

*_हौसला बुलंद चोरों ने बीती रात फिर किया बंद फ्लैट में हाथ साफ_*

Spread the love

_वाराणसी।कैंट थाना क्षेत्र के डीआईजी कॉलोनी के समीप डाक तार-टेलीफोन(पीएनटी) कॉलोनी के सरकारी आवास के प्रथम तल क्वाटर न० 28 में रहने वाली प्रतिमा बैनर्जी (90) वर्षीय के घर चोरो ने हाथ किया साफ।_

_बताया जाता है कि विगत 17 अप्रैल को प्रतिमा बैनर्जी दर्शनपूजन के लिए कोलकाता गई थी। उनके बेटे और बहू जो बनारस के बीएसएनल ऑफिस कैन्ट में नौकरी करते हैं। बेटा अनिल बनर्जी पत्नी शर्मिला बनर्जी कचहरी स्थित अपने पुराने मकान में रहते हैं। माता जी के कोलकाता जाने के बाद बेटा अनिल जो रोज सुबह कबूतरों को दाना पानी देने के लिए फ्लैट पर आते थे। जब आज सुबह अनिल अपने सरकारी आवास पर सुबह 9:00 बजे पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे के अंदर पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। लोहे की तीन आलमारी तोड़ी गई थी उन्होंने तुरंत जिसकी सुचना 100 नंबर पर दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुँचे अर्दली बाजार चौकी इंचार्ज ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को सूचित किया। डॉग द्वारा फ्लैट से निकलते हुए पीछे की झाड़ियों में एक लोहे की सरिया को खोज निकाला ।भुक्तभोगी अनिल बैनर्जी के अनुसार माता जी से बात करने पर लगभग 3 से 4 लाख तक के सोने-चांदी के आभूषण व कुछ कैश आलमरी में थे जो नही दिख रहे है ।सही अनुमान माता जी के आने पर ही लग पायेगा की कितने मूल्य का समान गायब हुआ है।_