प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से समाजवादी पार्टी ने शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सपा ने चंदौली से संजय चौहान को टिकट दिया है। पीएम मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अभी तक वाराणसी से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
पूर्व उपसभापति राज्यसभा और पूर्व केंद्रीय मंत्री वाराणसी के स्व. श्यामलाल यादव के परिवार की कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी वाराणसी नगर निगम शालिनी यादव सोमवार को ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। शालिनी यादव ने कहा कि वे अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-