भारतीय जनता पार्टी ने गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है। बीजेपी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की नई लिस्ट में उनका नाम शामिल है। क्रिकेटर से संन्यास लेने के बाद राजनीति में आए गौतम गंभीर के लिए लोकसभा सीट को लेकर बीते काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।
गौतम गंभीर के अलावा मीनाक्षी लेखी के टिकट को लेकर भी ऐलान हुआ है। मीनाक्षी नई दिल्ली से लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेंगीं। सोमवार को बीजेपी की ओर से पांच उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में शामिल चार नाम मौजूदा बीजेपी सांसदों के हैं जबकि महेश गिरी का टिकट कटने की खबरें सामने आई हैं।
पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों में से अब तक छह पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गंभीर को महेश गिरि की जगह खड़ा किया गया है और उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली तथा आम आदमी पार्टी की आतिशी से होगा। लेखी का मुकाबला आप के ब्रजेश गोयल और कांग्रेस के अजय माकन से है।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-