*_रुड़की समाचार_*
_नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली में दरोगा के खिलाफ कोतवाल की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला करीब छह माह पहले का है। पिछले साल अगस्त में सिविल लाइंस पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारा था। इस दौरान होटल से यूपी की एक नाबालिग को बरामद किया गया था। उससे कुछ लोग देह व्यापार करा रहे थे।_
_*पुलिस ने तब दो आरोपियों के खिलाफ* मुकदमा दर्ज किया था। उस वक्त सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात एक दरोगा का नाम भी सामने आया था, लेकिन मामला दब गया था। दिसंबर में पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला था। जिसमें दरोगा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। तत्कालीन एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी। एसपी सिटी ने मामले में जांच कर रिपोर्ट सौंप दी। जांच के दौरान भी आरोपी दरोगा के कोतवाली में ही तैनात होने पर सवाल उठे थे। कुछ दिन पहले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया था।_
_*कल शुक्रवार को इंस्पेक्टर सिविल लाइंस* अमरजीत सिंह ने मामले में आरोपी दारोगा कुलदीप कांडपाल के खिलाफ नाबालिक को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की। मामले की जांच सोत चौकी प्रभारी मंसा ध्यानी को सौंपी गई है। आरोपी दरोगा का तबादला चमोली में किया गया है।साभार_

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-