दुमका :-(झारखंड)
===========
*बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षकों का विरोध प्रदर्शन*
🔹️ बाल विकास परियोजना में कार्यरत महिला पर्यवेक्षकों को करीब 8 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में किया काम ।
🔹️ काला बिल्ला लगाकर काम कर रहीं महिला पर्यवेक्षिकाओं में वायलेट किस्कू , बेबी कुमारी एवं मेरी टोप्पो ने बताया कि पिछले करीब 8 महीने से वेतन नहीं मिलने से घर चलाने में हो रही है परेशानी । घर चलाने की दिक्कतों के साथ-साथ बच्चों का स्कूल फीस भी नहीं हो पा रहा है जमा । जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई में हो रही है बाधा ।
🔹️ वेतन भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में काला बिल्ला लगाकर काम कर रहीं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने कहा कि – “ऐसी नौकरी करने से क्या फायदा जिसमें परिवार चलाना मुश्किल हो” ।
🔹️ शुक्रवार एवं शनिवार ,दो दिनों तक काला बिल्ला लगाकर काम कर रहीं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने कहा कि सरकार के द्वारा बदहाल स्थिति कर दी गई आंगनबाड़ी की सेविका एवं सहायिका की भांति यदि हमलोगों की मांगें भी नहीं सुनी गईं , तो संघ के निर्देश पर आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-