जरमुंडी:-(दुमका)
===========
*जरमुंडी के भंगाबांध निवासी अमित कुमार ने JPSC में 91वां रैंक लाकर गाँव का नाम किया रौशन*
🏆 दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत बासुकीनाथ नगर पंचायत के भंगाबांध गाँव निवासी जवाहर प्रसाद झा के होनहार पुत्र अमित कुमार ने JPSC में 91वां रैंक लाकर अपने गाँव, प्रखंड और पूरे जिला को किया गौरवान्वित ।
🏆संत थाॅमस स्कूल गोड्डा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका से स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्री जवाहर प्रसाद झा एवं माता श्रीमति किशोरी देवी के साथ-साथ बड़े भाई इंद्रमोहन झा समेत अपने परिवार के सभी परिजनों को दिया है ।
🏆 प्रतिभाशाली अमित कुमार का चयन झारखंड एजुकेशन सर्विस के लिए किया गया है ।
🏆 जरमुंडी प्रखंड को गौरवान्वित करनेवाले प्रतिभाशाली अमित कुमार से इस क्षेत्र के लोगों को शिक्षा में अपेक्षित सुधार की उम्मीद जगी है ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-