रानीश्वर :-(दुमका)
===========
*15 महीने बाद पोषण सखी को मिला बकाया मानदेय का भुगतान*
🔹️ दुमका जिला में 15 महीने बाद पोषण सखियों को हुआ मानदेय का भुगतान ।
🔹️ झारखंड आंगनवाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के प्रखंड अध्यक्ष रूपा मंडल एवं कोषाध्यक्ष शंपा मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की ओर से आंदोलन किए जाने के बाद कल्याण विभाग की ओर से सभी पोषण सखियों के बकाया मानदेय का भुगतान सभी के बैंक खाते में उपलब्ध करा दिया गया है । जिसमें 204 पोषण सखियों के 13 महीने का बकाया मानदेय का भुगतान तीन हजार प्रति माह के हिसाब से एवं बाकी सभी पोषण सखियों को 15 महीनों के बकाया मानदेय का भुगतान तीन हजार प्रतिमाह के हिसाब से बैंक खाते में दे दिया गया है ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-