सरैयाहाट:-(दुमका)
============
*मुखिया की जीत के जश्न में शामिल होकर विभागीय नियमों के विरूद्ध स्कूल के शिक्षक ने किया वर्तमान चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन*
🔹️ जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत उ0 म0 वि0 जालवै के सहयोगी शिक्षक कृष्ण मुरारी मंडल ने बीते दिनों नवनिर्वाचित मुखिया रसिक लाल हेम्ब्रम के भीड़ भरे जश्न में शामिल होकर वर्तमान में चल रहे आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ-साथ विभागीय नियमों के विरूद्ध किया सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन ।
🔹️ सरकार से प्रतिमाह वेतन प्राप्त कर रहे एवं मतदानकर्मी की ड्यूटी कर चुके शिक्षक कृष्ण मुरारी मंडल के द्वारा राजनैतिक गतिविधियों में अक्सर हिस्सा लेते रहने की शिकायतों पर बीते दिनों प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया के छश्नवाली भीड़ में शामिल शिक्षक का फोटो हुआ वायरल ।
🔹️ 31 मई को हुई मतगणना के बाद अगले दिन 1 जून को मुखिया की जीत के जश्न में शामिल स्कूल के शिक्षक कृष्ण मुरारी मंडल के द्वारा वर्तमान में चल रहे आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ-साथ सरकारी सेवक आचार नियमावली का भी किया गया है उल्लंघन । जिस संदर्भ में उसी पंचायत अंतर्गत एक ग्रामीण शिकायतकर्ता द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,दुमका को की गई है शिकायत । जिसकी प्रतिलिपि मीडिया को देने के साथ-साथ झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग, रांची को भी भेजी गई है शिकायत ।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-