झारखंड विकास मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी मनी मोहंती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा को 24 घंटे महागठबंधन का डर सताती रहती है और यह डर इस कदर हावी है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी देश के किसी भी कोने में जाते हैं तो अपने कार्यकर्ताओं को सांत्वना देते हैं कि महागठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है . झाविमो मिडिया प्रभारी मनी मोहंती ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि लगता है कि अमित शाह जी को सपना में भी महागठबंधन का डर ही सताता है . जिला मिडिया प्रभारी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने मोदी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में जो जन विरोधी निर्णय लिए हैं और जो नीतियां बनाई हैं यह सभी देश के मजदूरों ,किसानों ,युवाओं और महिलाओं के खिलाफ है . यह तबका और वर्ग भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है, इसलिए BJP पूरी तरह से डरी हुई है .झारखंड विकास मोर्चा ने कहा है कि केंद्र व राज्य में जो महागठबंधन है वह सिर्फ दलों का नहीं है बल्कि उसके भीतर जनों का महागठबंधन है, जिसमें दलित आदिवासी ,मुस्लिम ,ओबीसी तथा समाज के सभी प्रगतिशील लोगों की एकजुटता है . मनी मोहंती ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह अपने भाषणों में विकास की चर्चा नहीं करते हैं बल्कि सिर्फ और सिर्फ महागठबंधन की चर्चा करते हैं लेकिन उनको देश की जनता को बताना चाहिए कि आखिर बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा क्या हुआ ?देश व राज्य में कितनी कंपनियां खुली और उसमें कितनों का निवेश हुआ ?नोटबंदी से क्या फायदा हुआ ?काला धन का क्या हुआ ?किसानों की दुर्गति क्यों हुई कि किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या करने लगे ?अस्थाई कर्मचारियों के बारे में तथा भीड़ द्वारा हत्या और बलात्कार के मामले पर सुप्रीम कोर्ट को दखल अंदाजी करनी पड़ रही है जिससे पूरी दुनिया में भारत की छवि शर्मसार हुई है. इन बातों का जवाब देश की जनता मांग रही है और इन सवालों का जवाब बीजेपी के पास नहीं है इसलिए वह डरी हुई है .और देश वह राज्य की जनता तैयार है कि कब चुनाव हो और इन्हें उखाड़ फेंका जाए .





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-