जमशेदपुर- बस्ती बचाओ संघर्ष समिति सुंदरहातु, छोटा गोविंदपुर द्वारा छोटा गोविंदपुर अन्ना चौक से सुंदरहातु बस्ती होते हुए बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के प्रस्ताव को निरस्त करने का अनुरोध उपायुक्त महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से जुगसलाई विधानसभा के पूर्व झामुमो प्रत्याशी मंगल कालंदी के नेतृत्व में किया गया. पूर्व के योजना अनुसार गोविंदपुर अन्ना चौक से छोटा गोविंदपुर मुख्य सड़क होते हुए धनचटनी पिपला तक प्रस्तावित था लेकिन यह अभी बस्ती के बीच से बनाने की योजना हो रही है.
मुख्य रूप से सुनील सिंह, प्रकाश दुबे ,विमलेश कुमार, रवि राज दुबे, सुनील झा और काफी संख्या मे बस्ती के निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-