May 2, 2026

सराहनीय कार्य यातायात पुलिस गोरखपुर-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*सराहनीय कार्य यातायात पुलिस गोरखपुर*

 

*पैडलेगंज से मोहद्दीपुर के बीच रेलवे के पाइप लाइन से हो रहा था रिसाव,आमजनमानस को आवागमन में हो रही थी भारी दिक्कत, पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा रेलवे की मदद से ठीक करवाया गया रिसाव*

 

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशन में जनपद के सौन्दर्यीकरण व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.05.2022 को *पुलिस अधीक्षक यातायात* द्वारा पैडलेगंज से मोहद्दीपुर के बीच रेलवे के पाइप लाइन से हो रहे रिसाव को रेलवे की मदद से ठीक करवाया गया । सड़क के बीच में हो रहे रिसाव से आमजनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही आवागमन में भी मुश्किल हो रही थी। पुलिस अधीक्षक यातायात ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तत्काल रेलवे विभाग के अधिकारियों को सूचना दी । पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा स्वयं अपनी देख-रेख में रेलवे विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा पानी रिसाव को ठीक करवाया गया। पाइन लाइन ठीक हो जाने से आसपास के लोग और आमजनमानस को आवागमन में आ रही दिक्कत से निजात मिली। जनपद वासियो को सुगम व सुदृढ़ यातायात व्यस्था उपलब्ध कराने की दिशा में यातायात पुलिस का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।