May 2, 2026

पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह जनपद गोरखपुर के निर्देशन में अतिक्रमण विरोधी अभियान-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 12-05-2022*

 

*पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह जनपद गोरखपुर के निर्देशन में अतिक्रमण विरोधी अभियान* के तहत शहर को जाम से मुक्त करने के लिए धर्मशाला चौराहा से तिवारी जी हाता तिराहा, तरंग क्रॉसिंग तक चलाया गया जिसके तहत अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से तोडवा कर साथ ही हिदायत दी गयी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना काटा जाएगा। *एसडीएम दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ श्री रत्नेश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री जे पी सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल सीपी सिंह, निरीक्षक यातायात श्री श्यामानंद राय, धर्मशाला चौकी इंचार्ज श्री अरविंद सिंह तथा नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल* मौके पर उपस्थित रहे।