*प्रेस नोट दिनांक 13.05.2022 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर*
*थाना कैण्ट पुलिस द्वारा 04 शातिर चोर/नकबजन को चोरी की 02 मोटर साईकिल,02 लैपटाप, व अन्य चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशिभूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मु0अ0सं0 330/22 धारा 457/380 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.अखिलेश पासवान पुत्र रामआश्रय पासवान निवासी नंदानगर नया गांव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र 20 वर्ष 2.रामनाथ पुत्र मुन्नू निवासी नंदानगर दरगहिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र 29 वर्ष 3.भक्ति बांसफोर पुत्र साजन बांसफोर निवासीगण नंदानगर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र 25 वर्ष व 4.शक्ति बांसफोर पुत्र साजन बांसफोर निवासीगण नंदानगर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र 28 वर्ष के कब्जे से चोरी का 02 अदद मोटर साईकिल,02 अदद लैपटाप, एक अदद एल ई डी , एक अदद टी एफ टी मनिटर,एक अदद मिक्सी मशीन ,एक अदद कूकर , कुल 1100 रूपये व एक अदद आलानकब बरामद करते हुए दिनांक 13.05.2022 समय करीब 04:00 बजे आर के बी के पास से गिरफ्तार करते हुए अन्य चोरी के माल की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अलग से मु0अ0सं0-331/22 धारा-411 भादवि का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण/अभियुक्तगण से पूछताछ-*
अभियुक्तगण द्वारा बरामद सामान व दोनो मोटर साइकिल के बारे मे पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 26-27/04/2022 की रात्रि में श्रवण नगर सिंघडिया मे एक बन्द मकान का ताला तोड़कर हम चारो साथियो ने मिलकर एक लैपटाप, टी एफ टी मनिटर, एक एल ई डी व एक मिक्सी एक कूकर चोरी किये थे । बरामद मोटरसाईकिलों के बारे में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि दो महीने पहले एक मोटर साइकिल हमने सिंघडिया चौराहे से व दूसरी मोटर साईकिल गिरधरगंज बाजार से चोरी किये थे तथा दूसरा लैपटाप हमने एक डेढ माह पहले रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति के बैग से चोरी किये थे ,पन्द्रह बीस दिन पहले श्री विहार कालोनी रजही एयरफोर्स चौकी इलाका मे एक बन्द मकान के अन्दर का ताला तोड़कर एक लैपटाप व अन्य सामान चोरी किये थे जो हमने लैपटाप व अन्य सामान किसी अंजान व्यक्ति को 5000 रूपये मे बेच दिया है ।
*बरामदगी:-*
02 अदद मोटर साईकिल- टीवी एस स्टार सिटी प्लस रजिस्ट्रेशन नं0 UP 53 BX 3736 ब्लैक रेड रंग चेसिस नं0 MD625CF13F3B5009 इंजन नं0 CF1BF1213152 ,
पैशन प्लस जिसका नंबर UP 53 Z 1776 चेसिस नं0 O5J09C19328 इंजन नं0 05J08M18374 ब्लैक ब्लू रंग
दो अदद लैपटाप एक लैपटाप LENEVO कम्पनी सिरियल नं0- MOPF9XB7911038 , लैपटाप HP कम्पनी सिरियल नं0- 6CF4212HZB
एक अदद टी एफ टी मनिटर, एक अदद एल ई डी
एक अदद मिक्सी मशीन व एक अदद कूकर ,एक अदद आलानकब
*अपराधिक इतिहास/बरामदगी–*
*1.अखिलेश पासवान पुत्र रामआश्रय पासवान निवासी नंदानगर नया गांव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र 20 वर्ष*
मु0अ0सं0 330/22 धारा 380/457/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 331/2022 धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
मु0अ0सं0 202/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर गोरखपुर
मु0अ0सं0 270/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 401 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर
मु0अ0सं0 472/2015 धारा 380/308/457 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर
मु0अ0सं0 526/2018 धारा41/ 411 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर
मु0अ0सं0 524/2018 धारा 380 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर
मु0अ0सं0 257/22 धारा 457/380 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
*2 .रामनाथ पुत्र मुन्नू निवासी नंदानगर दरगहिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र 29 वर्ष*
मु0अ0सं0 330/22 धारा 380/457/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 331/2022 धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
मु0अ0सं0 345/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट गोरखपुर
मु0अ0सं0 289/2018 धारा 380/457 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर
मु0अ0सं0 257/22 धारा 457/380 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
*3.भक्ति बांसफोर पुत्र साजन बांसफोर निवासीगण नंदानगर थाना कैण्ट जनपद उम्र 25 वर्ष*
मु0अ0सं0 330/22 धारा 380/457/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 331/2022 धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
मु0अ0सं0- 43/2016 धारा-41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
मु0अ0सं0 257/22 धारा 457/380 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
*4. शक्ति बांसफोर पुत्र साजन बांसफोर निवासीगण नंदानगर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र 28 वर्ष*
मु0अ0सं0 330/22 धारा-380/457/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 331/2022 धारा-411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
मु0अ0सं0-28/2016 धारा-379 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं-94/2018 धारा-379 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0-165/2018 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट व 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 257/22 धारा 457/380 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान /समय -*
आर के बी के के पास / दिनांक- 13.05.2022 समय करीब 04.00 बजे
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशिभूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अमित चौधरी चौकी प्रभारी ई0कालेज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. हे0कां0 वीरेन्द्र कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5. कां0 वैभव श्रीवास्तव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6. का0 कविन्द्र थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
7. का0 गोविंद कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
8. कां0 सचिन यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर




More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-