June 20, 2026

प्रयागराज में चाचा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपित गिरफ्तार-

Spread the love

प्रयागराज में चाचा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपित गिरफ्तार-

 

प्रयागराज- रिश्‍तों को कलंकित करने वाली यह घटना प्रयागराज की है। जिले के पूरामुफ्ती इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। डाक्टरों के बताने पर जब घरवालों को पता चला तो मां ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पूरामुफ्ती की घटना : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक शख्स मजदूरी करता है। परिवार में उसकी 16 वर्षीय बेटी है, जो स्कूल नहीं जाती है। बताया गया कि उसके पड़ोस में 18 वर्षीय रिश्‍ते में चाचा रहता है। दोनों के बीच करीब ढाई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

चाचा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता था : किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी बेटी अचानक गश खाकर गिर पड़ी। तबीयत खराब होने जब उसे डाक्टर के पास ले गई तो पता चला कि गर्भवती है। यह सुन उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। पूछताछ पर बेटी ने बताया कि रिश्ते में लगने वाला चाचा अक्सर उसे धमकाता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। उसके इस कृत्य से किशोरी गर्भवती हुई।

 

थानाध्‍यक्ष पूरामुफ्ती बोले- मेडिकल रिपोर्ट से गर्भवती होने की पुष्टि होगी : इसके बाद किशोरी की मां ने थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल होने पर गर्भवती होने की बात पूरी तरह से साफ हो सकेगी।