November 7, 2026

व्‍यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्‍याएं कम नहीं हो रहीं, अब जेसन फाइल अपलोड नहीं होने की समस्या-

Spread the love

व्‍यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्‍याएं कम नहीं हो रहीं, अब जेसन फाइल अपलोड नहीं होने की समस्या-

 

प्रयागराज: व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस समय व्यापारियों के सामने एक नई चुनौती के रूप में एक नई समस्‍या आ रही है। जेसन फाइल करने में व्‍यापारियों को परेशानी हो रही है।

 

क्‍या है जेसन फाइल : जीएसटी आर 1 में बीटूबी व बीटूसी का विवरण दिखाने के लिए बिक्री, डेबिट, क्रेडिट नोट की डिटेल तथा एचएसएन तैयार कर पोर्टल के माध्यम से जेसन फाइल तैयार करता है। इसी जेसन फाइल को वह जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करता है, जिससे व्यापारी को उसके खरीदे गए माल पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ मिलता है।

 

हर माह की 11 तारीख को भरना होता है : बिना कंपोजिशन वाले व्यापारियाें को यह जेसन फाइल हर माह की 11 तारीख को भरना होता है। हालांकि इस बार इसका विवरण तैयार करने में व्यापारियों को समस्या आ रही है। व्‍यापारियों का कहना है कि जेएसएन फाइल को जैसे ही तैयार किया जाता है, पोर्टल उसको एरर दिखा रहा है।

 

जीएसटी विशेषज्ञ बोले- लेट फीस लगेगी : जीएसटी विशेषज्ञ महेंद्र गोयल कहते हैं कि जीएसटी आर 1 फाइल करने में कई व्यापारियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि 11 मई के बाद जीएसटी आर 1 फाइल करने पर लेट फीस लगेगी।

 

कन्‍फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने किया ट्वीट : कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने इस समस्या को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से जीएसटीएन नेटवर्क और सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम को अवगत करा दिया गया है।