*कोर्ट के आदेश पर दर्ज़ हुआ ठगी का मुक़दमा*
*प्रयागराज। पीएनबी शाखा कीडगंज की बैंक प्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर नैनी के रमाशंकर शर्मा के खिलाफ एक लाख 75 हजार रुपये ठगी करने का मुक़दमा दर्ज़ कराया है।*
*एफआईआर के मुताबिक, रमाशंकर ने पीएनबी शाखा के अलावा इंडियन बैंक में खाता खोलवाया था। आरोप है कि रमाशंकर के एक बैंक खाते में रुपये नहीं थे। बावजूद उन्होंने एक लाख 75 हजार रुपये का चेक काट कर दूसरे खाता में जमा करने के लिए लगा दिया।*
*चेक क्लियर होने से पहले ही उन्होंने दूसरे बैंक से रुपये निकाल लिए। इस तरह से साजिश के तहत बैंक को पौने दो लाख रुपये की चपत लगा दी।*

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-