प्रयागराज की सड़कों व चौराहों के नाम बदल गए हैं, जानिए क्या हैं नए नाम और क्या थे इनके पुराने नाम-
प्रयागराज- साहित्यिक, शैक्षिक व धर्म की नगरी यानी प्रयागराज। मुगलों और अंग्रेजों के जमाने में इस नगरी की सड़कों और मार्गों आदि की पहचान उन्हीं के नाम पर प्रसिद्ध रही। अंग्रेज चले गए लेकिन कई वर्षों बाद तक उनके नाम की सड़कें यहां थीं। समय बदला, सत्ता बदली तो इनके नाम भी बदलने लगे। इलाहाबाद का भी नाम बदल गया। अब इसकी पहचान प्रयागराज के नाम से हो गई है। समय के साथ ही अब अन्य सड़कों और चौराहों आदि के नाम भी बदले जा रहे हैं।
नगर निगम ने किया है नया नामकरण : आइए आपको बताते हैं कि प्रयागराज में ऐसा ही बदलाव हुआ है। यह बदलाव करते हुए नामकरण नगर निमग के जरिए किया गया है। नगर निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों, सड़कों व चौराहों का नया नामकरण किया है। अब उनकी पहचान ऋषि-मुनि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व साहित्यकारों के नाम से होगी। हर व्यक्ति नए नाम से परिचित होना चाहिए…।
पुराना नाम नया नाम
बालसन चौराहा महर्षि भरद्वाज चौराहा
नैनी अटल बिहारी वाजपेयी नगर
लोप्रेसी चौराहा डा. श्यामप्रसाद मुखर्जी चौराहा
बमरौली एयरपोर्ट पं. दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट
शिवकुटी मेला मार्ग शहीद अंबुज सिंह
स्टैनली रोड महाराणा प्रताप मार्ग
धोबीघाट चौराहा चौ. चुन्नीलाल मार्ग
मुट्ठीगंज सालिकराम जायसवाल नगर
अलोपीबाग फ्लाईओवर शहीद रोशन सिंह कोहली चौराहा
प्रीतम नगर कैलाश गौतम चौराहा
लूकरगंज मछली गली स्व. सूर्यनाथ नागर रोड
गोबर गली सीएमपी के बगल चौ. महादेव मार्ग
आर्मी चौराहा वीर अब्दुल हमीद चौराहा
जानसेनगंज चौराहा डा. अब्दुल कलाम

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-