June 16, 2026

यूपी_बोर्ड: पिछले साल की मान्यता फंसी, बोर्ड ने फिर मांगे आवेदन-

Spread the love

यूपी_बोर्ड: पिछले साल की मान्यता फंसी, बोर्ड ने फिर मांगे आवेदन

 

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने पिछले साल के मान्यता आवेदनों पर कोई निर्णय लिया नहीं और इस साल के लिए वेबसाइट फिर से खोल दी गई है। स्कूलों से नवीन मान्यता के लिए 15 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकते हैं।

 

पिछले साल 1079 स्कूलों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता, अतिरिक्त विषय और वर्ग के लिए आवेदन किया था। बोर्ड मुख्यालय स्तर से प्रकरणों का अध्ययन करने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया।

 

नियमत: 30 नवंबर तक मान्यता के सभी प्रकरणों का निस्तारण हो जाना चाहिए। डेडलाइन बीतने के पांच महीने और सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी फाइलें अटकी हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए बोर्ड ने मान्यता की प्रक्रिया ऑनलाइन की थी। उसके बावजूद मान्यता आदेश जारी न होने पर सवाल उठ रहे हैं।