जमीन के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुस कर तीन युवकों को जमकर पीटा और किया लहूलुहान आई गंभीर चोटें।
मामला,कोखराज थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव का,
कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र आलम चंद चौकी अंतर्गत बसेड़ी ग्राम सभा में मो0 कयूम पुत्र स्व0 असगर अली के जमीन के विवाद को लेकर अपराधी किस्म के दबंगों ने घर में घुसकर युवक को जमकर मारा पीटा और किया । लहूलुहान युवकों को आई गंभीर चोटें।
युवक के गांव के ही मुजीब अहमद यासीन अहमद पुत्र अब्दुल मजीद व अब्दुल अजीज पुत्र याकूब एवं किशन बेगम पत्नी हियात मोहम्मद यह सब यह सब थाना कोखराज ग्राम सभा बसेड़ी के रहने वाले हैं यह कोई छोटे-मोटे अपराधी नहीं है । इनका अपराध करना पेशा है। सन 2002 में अतीक अहमद पुत्र अब्दुल रशीद पुत्र याकूब का इन लोगों ने मर्डर किया था। सन 2018 में इन्हीं लोगों ने 30/5/2018 को इन्हीं लोगों के द्वारा मारपीट व घर में आग लगा दिया था। उसका मुकदमा पूरामुफ्ती थाने में पंजीकृत हुआ था। अपराध धारा 504,506,428, और 436 में दर्ज हुआ था। जिसमें यह सारे लोग मुलजिम बनाए गए थे। और इन्हीं दबंगों के डर के कारण यह पूरा परिवार गांव छोड़कर भाग गया था जो कि इलाहाबाद में किराया का मकान लेकर गुजर बसर कर रहे थे और वहीं रह रहे थे। कुछ दिन बीतने के बाद यह लोग गांव आए और अपने मकान की मरम्मत कराकर घर में रहने लगे। लेकिन इन दबंगों को यह बात बड़ी नागवार गुजर रही थी। कि गांव से खदेड़ने के बाद भी यह दोबारा गांव में आकर रहने लगे और इसी बात को लेकर दबंगों में हमेशा जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करना वह मारपीट करना इनकी आदत में शुमार हो गया। जिसका जीता जागता उदाहरण 4/5/ 2022 में देखने को यह दबंग पूरा परिवार एक राय होकर कयूम पुत्र स्व0 असगर अली के घर में घुस कर हमला बोल दिया ।
और बुरी तरीके से मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे 3 लोगों को गंभीर चोटे आयी। और सूचना थाना पर दिया गया। थानाध्यक्ष दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ना करके 323 में मुकदमा लिख कर इतिश्री कर लिया। जिससे इन दबंगों का हौसला काफी बुलंद है समय रहते अगर इन पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई ।तो किसी भी समय यह दबंग दोबारा मेरे घर में आग लगा देंगे किसी भी समय मौका देख कर यह मेरे परिवार के किसी भी सदस्य की हत्या कर सकते हैं। जिसका जिम्मेदार शासन शासन प्रशासन होगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-