यूपी पुलिस के सिपाही ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तारl
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही को पकड़ लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
यूपी के जनपद अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार 06 मई की रात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने अपने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही बुलंदशहर जिले मेें तैनात है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही को पकड़ लिया, जिसे न्यायालय के आदेश जेल भेजा गयाl आपको बता दे कि अलीगढ़ से मिली सूचना के आधार पर बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। अतरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र बादाम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वह बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में डायल 112 नंबर पर तैनात है। वह कुछ दिन पहले वह अपने गांव आया था।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-