May 31, 2026

*डिस्लेक्सिया बीमारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के मजाक पर बरसे सिद्धारमैया, बोले-शर्म आनी चाहिए*

Spread the love

र्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने डिस्लेक्सिया बीमारी के बहाने राहुल गांधी को निशाना बनाकर किये गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजाक की आलोचना की है। हाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने डिस्लेक्सिया बीमारी पर एक छात्रा के सवाल का जवाब देने के दौरान कथित रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाकर राजनीतिक मजाक किया था

मोदी पर निशाना साधते हुए सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी डिस्लेक्सिया पीड़ित लोगों के नाम पर राजनीतिक मजाक कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए…!! आप इससे और नीचे नहीं गिर सकते । आपके अंदर की असंवेदनशीलता किसी भी नदी में डुबकी लगाने से नहीं धुल सकती। डिस्लेक्सिया पीड़ित भले ही सीखने की प्रक्रिया में धीमे हों, लेकिन आपकी तरह पत्थरदिल नहीं हैं।’’

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी इस कथित मजाक पर मोदी की आलोचना की। प्रधानमंत्री के बयान वाले वीडियो को पोस्ट करते हुए राव ने ट्वीट किया, ‘‘अगर भारत में कभी कोई अशिष्ट, असभ्य प्रधानमंत्री हुआ है तो यह है उसका उदाहरण।’’