जनता दल के पूर्व सांसद बैजयंत ‘जय’ पांडा, भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों जय पांडा पर पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोप लगे थे जिसके बाद पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था और फिर संगठन में हाशिए पर रहने के बाद पिछले साल उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद जय पांडा सोमवार शाम, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
इधर बीजू जनता दल ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि जय पांडा किसी भी पार्टी को ज्वॉइन करने के लिए स्वतंत्र हैं। बीजेडी सांसद प्रसन्न आचार्य ने कहा कि पांडा के भाजपा का हाथ थामने से आगामी चुनावों में बीजू जनता दल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पिछले कुछ सालों में कई लोगों ने पार्टी छोड़ी, मगर बीजेडी की लोकप्रियता बढ़ती ही गई है।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक